कान का पर्दा फट जाने पर क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Wed 30th Nov 2022 : 15:39

कान का पर्दा फटने के लक्षण और नुकसान
अगर इसमें कोई छेद होता है तो बैक्टीरिया आसानी से मध्य कान (Tympanic) तक पहुंच जाते हैं, जिससे कान के इंफेक्शन का जोखिम अधिक हो जाता है। यह आपको हमेशा के लिए बहरा बना सकता है। साथ ही यह कान में गंदगी, वैक्स और मरी हुई स्किन सेल्स का कारण बन सकते हैं।

कान का पर्दा फटने पर दो प्रकार से संक्रमण होता है। जि‍समें कान के पर्दे में छेद से संक्रमण और पर्दे के साथ-साथ मध्य कान की हड्डी का भी संक्रमित हो जाना शामिल है।

कान और ब्रेन के बीच एक पतली सी हड्डी होती है। जब पर्दे के किनारे पर सुराख होता है तब इंफेक्शन रक्त वाहिनियों के रास्ते मस्तिष्क, उसे घेरने वाली झिल्ली, फेशियल नर्व तथा आंतरिक सतह तक पहुंच सकता है।

ऐसा होने की स्थि‍ति में कुछ सेहत समस्याएं भी हो सकती है जैसे - मस्तिष्क की सूजन, चेहरे की मांसपेशियों में लकवा, चक्कर आना आदि।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info